Current Affairs 10 september 2022

Current Affairs 10 september 2022


 1. ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ II का निधन 8 सितंबर 2022 को किस राष्‍ट्र (Nation) में हुआ?


a. इंग्‍लैंड

b. स्‍कॉटलैंड

c. वेल्‍स

d. नॉदर्न आयरलैंड


Answer: b. स्‍कॉटलैंड


– स्‍कॉटलैंड एक नेशन है और यह यूनाइटेड किंगडम का हिस्‍सा है।


– क्‍वीन एलिजाबेथ II ने 96 साल की उम्र में स्‍कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस ली।

– बीमारी की वजह से महारानी बाल्मोरल महल में रह रही थीं।

– आखिरी बार लोगों ने उनकी तस्‍वीर 6 सितंबर 2022 को देखी थी, जब उन्‍होंने लिज ट्रस को नया पीएम एप्‍वाइंट किया था।

– एलिजाबेथ II, सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की क्वीन रहीं।

– अंतिम संस्‍कार में 10 दिन लगेंगे। इस दौरान कई तरह के शोक आयोजन होंगे।


क्‍वीन एलिजाबेथ के बारे में

– पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी था।

– हालांकि ऑफिशियल नाम एलिजाबेथ द्वितीय था।

– वह ग्रेट ब्रिटेन और नॉदर्न आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम की महारानी और कॉमनवेल्‍थ की चीफ थी।

– जन्‍म : 21 अप्रैल 1926 को लंदन में हुआ था।

– पति : फिलिप (शादी 20 नवंबर 1947 को हुई)

– क्‍वीन कब बनी : 6 फरवरी, 1952

– वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय (70 वर्ष) तक क्‍वीन रहीं।

– निधन : 8 सितंबर 2022 को बाल्‍मोर कैसल, एबरडीनशायर, स्‍कॉटलैंड में।


उत्‍तराधिकारी के तौर पर पीछे थीं, एलिजाबेथ

– द हिन्‍दू न्‍यूजपेपर लिखता है कि ‘Accident of history’ ने एलिजाबेथ II को राजगद्दी दिला दी।

– 1926 में जब उनका जन्‍म हुआ, तब वह राजगद्दी की उत्‍तराधिकारी नहीं थी।

– उस वक्‍त एलिजाबेथ II के दादा जॉर्ज V, ग्रेट ब्रिटेन के किंग थे।

– जॉर्ज V के दो बेटे थे। बड़े बेटे एडवर्ड VIII और छोटे बेटे जॉर्ज VI थे।

– लेकिन एडवर्ड VIII (एलिजाबेथ II के चाचा) ने दो बार तलाकशुदा अमेरिकी वालिस सिम्‍पसन से शादी के लिए उत्‍तराधिकार का त्‍याग कर दिया।

– इसी को ‘Accident of history’ कहा जाता है।

– जब एलिजाबेथ II की उम्र 10 वर्ष थी, तब उनके पिता जॉर्ज VI किंग बन गए।

– इसके बाद उत्‍तराधिकारी की लिस्‍ट में सबसे ऊपर एलिजाबेथ II हो गई।

– इस वजह से वर्ष 1952 में जॉर्ज VI के निधन के बाद एलिजाबेथ II क्‍वीन बनी।


किन देशों की राज्‍यप्रमुख के पद पर थी?

– महारानी एलिजाबेथ न केवल यूनाइटेड किंगडम (यूके) की क्‍वीन थी, बल्कि चौदह अन्य देशों की भी थीं। यह चौदह देश है –

– एंटीगुआ और बारबुडा

– ऑस्ट्रेलिया

– बहामास

– बेलीज

– कनाडा

– ग्रेनाडा

– तुवालु

– जमैका

– न्यूजीलैंड

– सेंट लूसिया

– पापुआ न्यू गिनी

– सोलोमन आइलैंड्स

– सेंट किट्स एंड नेविस

– सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स


नोट – वर्ष 2021 में बारबाडोस ने महारानी को राज्‍य-प्रमुख के पद से हटाकर खुद को गणतंत्र (रिपब्लिक) घोषित किया था। हालांकि वह कॉमनवेल्‍थ का सदस्‍य बना हुआ है।


3 बार भारत आईं एलिजाबेथ-II:रिपब्लिक डे पर शाही मेहमान बनीं

– एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं।

– 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं।

– 1961 में भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल हुई थीं।

– उनके साथ प्रिंस फिलिप भी थे।


पीएम मोदी ने दुख जताया, कहा- वो एक दिग्गज शासक थीं

– पीएम मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है।

– उन्होंने कहा- एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा।

– दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

– उन्होंने बताया- मैं 2015 और 2018 में यूके की यात्राओं के दौरान महारानी से मिला था।

– एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में गिफ्ट किया था।


ब्रिटेन की पीएम – लिज ट्रस (6 सितंबर 2022 से कार्यकाल)


यूनाइटेड किंगडम

– ग्रेट ब्रिटेन और नॉदर्न आयरलैंड से मिलकर यूनाइटेड किंगडम बना है।

– ग्रेट ब्रिटेन में तीन नेशन हैं – इंग्‍लैंड, वेल्‍स और स्‍कॉटलैंड (स्रोत – https://www.gov.scot/publications/scotlands-right-choose-putting-scotlands-future-scotlands-hands/pages/3/ )

– इन राष्‍ट्रों की अपनी सरकारें भी हैं और सरकार के प्रमुख को फर्स्‍ट मिनिस्‍टर कहा जाता है।

– हालांकि चार अधिकार यूनाइटेड किंगडम के पास रिजर्व हैं – इमिग्रेशन, कॉस्‍टीच्‍यूशन, फॉरेन पॉलिसी और डिफेंस।

– लंदन, यूनाइटेड किंगडम की राजधानी है। यह इंग्‍लैंड की भी राजधानी है।


—————-

2. ब्रिटेन / यूनाइटेड किंगडम के नए सम्राट (King) कौन हैं?


a. विलियम

b. हैरी

c. चार्ल्‍स III

d. जॉर्ज IX


Answer: c. चार्ल्‍स III


– प्रिंस चार्ल्‍स अब किंग चार्ल्‍स बन गए हैं।

– उनकी उम्र 73 वर्ष है। वह क्वीन एलिजाबेथ के बेटे हैं।

– उन्‍हें किंग चार्ल्‍स तृतीय (III) के रूप में जाना जाएगा।

– नए किंग के रूप में उन्हें क्या कहा जाएगा, यही नए चार्ल्स-

Comments

Popular posts from this blog

Interpol launches first-ever metaverse

Quick Reaction Surface to Air Missile (QRSAM) System

A dangerous moment: On Vladimir Putin’s troop mobilisation